Showing posts with label Chandigarh. Show all posts
Showing posts with label Chandigarh. Show all posts

Friday, 10 May 2019

भारत की सबसे ऊंची मीनार : फ़तेह बुर्ज, मोहाली, पंजाब

क्या आप जानते हैं कि भारत की सबसे ऊंची मीनार कहाँ है ?

फ़तेह बुर्ज, जो भारत की सबसे ऊंची मीनार है, पंजाब में मोहाली के पास स्थित ऐतिहासिक गाँव चप्पड़ चिड़ी में स्थित है। यह बुर्ज चंडीगढ़ से लगभग 15 किलोमीटर,  मोहाली बस स्टैंड से 7 किलोमीटर और ऐतिहासिक शहर सरहिंद से 32 किलोमीटर दूर है।  

चप्पड़ चिड़ी गाँव मुग़लों और सिखों के ऐतिहासिक सरहिंद युद्ध का केंद्र था। इस युद्ध में 12 मई 1710 को बाबा बन्दा सिंह बहादुर जी के नेतृत्व में वीर सिक्खों ने मुग़लों को हराया था। यह बुर्ज इसी जीत (पंजाबी भाषा में फ़तेह) के स्मारक के तौर पर बनाया गया है।

Monday, 3 September 2018

फॅमिली ट्रिप - चंडीगढ़ ....भाग 2...

इस यात्रा वृतांत को आरंभ से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

अगली सुबह सो कर उठे तो 7 बज चुके थे। दिल्ली जैसे महानगर में सुबह भी भाग दौड़ भरी होतीं हैं लेकिन यहाँ सड़के लगभग खाली थीं। शायद रविवार होने की वजह से भी ट्रैफिक न के बराबर था। क्योंकि हमने पिछले दिन में ही 3 जगह घूम ली थीं, इसलिए आज का प्रोग्राम काफी रिलैक्स था। 

तैयार हो कर नीचे रेस्टोरेंट में ब्रेकफास्ट करने पहुंचे तो देखा कि रेस्टोरेंट बिलकुल खाली था। क्यूंकि यह होटल एक बिज़नेस होटल है इसलिए रविवार होने की वजह से होटल के काफी कमरे खाली थे। बच्चों ने भी आराम से नाश्ता किया और बुफे की लगभग हर शाकाहारी डिश try की। वापस रूम में आ कर सामान समेटा, पैकिंग की और नीचे आ कर बिल पे किया। सामान गाड़ी में रख जब पार्किंग से निकले तो 10 बज चुके थे। गर्मी की वजह से रॉक गार्डन जाना कैंसिल ही कर चुके थे तो सबसे पहले सेक्टर 22 की शास्त्री मार्किट पहुंचे

Saturday, 25 August 2018

फॅमिली ट्रिप - चंडीगढ़ ....भाग 1...

जनवरी के महीने का अंत था और हम बिटिया का तीसरा जन्मदिन मना चुके थे। और बिटिया ने उपहार में माँगा था एक vacation जो कि जोधपुर, चंडीगढ़ या फिर जयपुर में ही होना चाहिए था।

जी हाँ चौंकिए मत, जब पापा की टूरिंग जॉब हो और वो टूर से वापस आ कर वहां की कहानियां बच्चों को सुनाएँ तो बच्चे बचपन से ही घुमक्कड़ हो जाते हैं। मैंने भी अपने दोनों बच्चों को इतनी कहानियां सुनाईं हैं कि ये दोनों भी बेसब्री से घूमने का इंतजार करते रहते हैं। दोनों यानि की बेटा जो की 8 साल का है और बेटी जो अब 3 साल की है।

खैर, बिटिया को उपहार देना ही था तो जगह चुनी गयी चंडीगढ़ और समय चुना गया मार्च का अंतिम हफ्ता। इस समय तक बेटे की वार्षिक परीक्षाएं भी समाप्त हो गयी होंगी और मौसम भी अच्छा रहेगा, न ठंडा और न ही गरम। हम सभी इस यात्रा का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे और बच्चों का उत्साह चरम पर था। हर रात सोने से पहले ट्रिप की प्लानिंग होती थी और बच्चों की उत्सुकता दिन पर दिन बढ़ती ही जा रही थी।


Sunday, 1 July 2018

रेडिसन होटल चंडीगढ़

चंडीगढ़ भारत के सबसे अच्छे शहरों में से एक है। यहाँ का सुनियोजित शहरी इलाका अपने आप में एक बेंचमार्क है। जहाँ अधिकतर शहरों में ऊंची ऊंची बिल्डिंग्स का जंगल है वहीँ चंडीगढ़ आज भी एक हरा भरा शहर है।

यह ब्लॉग चंडीगढ़ में नए बने होटल रैडिसन का रिव्यु है। यह होटल चंडीगढ़ से सटे हुए जीरकपुर शहर में पटिआला रोड पर स्थित है और लगभग डेढ़ महीने से गेस्ट्स के लिए शुरू हुआ है। पिछले दिनों जब अपने काम के सिलसिले में चंडीगढ़ जाना हुआ और ऑनलाइन होटल बुक करते हुए अचानक रैडिसन का नाम भी देखा । क्यूंकि होटल नया शुरू हुआ था तो बहुत ज्यादा रिव्यु इंटरनेट पर उपलब्ध नहीं थे, इसलिए मैंने होटल पहुँच कर और होटल के सही स्थिति देख कर ही बुक करने का सोचा।

सुबह ७:४० की शताब्दी ट्रैन से चंडीगढ़ पहुँच कर टैक्सी की और ड्राइवर को रैडिसन होटल चलने के लिए कहा।रास्ते में ड्राइवर से होटल के बारे में पूछा तो उसने बताया की होटल तकरीबन एक महीना पहले शुरू हुआ है। लगभग १५ मिनट में हम होटल पहुँच गए । होटल की लोकेशन बहुत ही बढ़िया है । पटिआला रोड पर खुले मैदानों और खेतों के बीच बना ये होटल, अभी शहरी भीड़भाड़ से बचा हुआ है। मोहाली अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट, चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन और ज़िरकपुर बस स्टैंड यहाँ से १० - १५  मिनट की दूरी पर हैं । होटल के बाहर काफी बड़ा पार्किंग स्पेस है और लगभग २० गाड़ियां वहां पार्क हो सकती थी।
टैक्सी ड्राइवर को रुकने का बोलकर मैं होटल के रिसेप्शन पर पहुंचा और उनके tariffs की जानकारी मांगी। Tarriff जानने के बाद मैंने उनसे एक रूम देखने का आग्रह किया जो उन्होंने तुरंत स्वीकार किया।रूम देखने के बाद और यह तसल्ली कर लेने के बाद कि वहां कोई रेनोवेशन या कंस्ट्रक्शन का काम नहीं चल रहा है मैंने उनका रूम बुक कर लिया। हैरानी की बात यह थी कि क्योंकि मैं उनके शुरुआती कस्टमर्स में से एक था इसलिए उन्होंने मेरा रूम कॉन्प्लिमेंटरी स्वीट रूम में अपग्रेड कर दिया और