इस ब्लॉग को शुरू से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें। भाग 2 यहाँ पढ़ें।
अब तक आपने पढ़ा कि पिछले दो दिनों में देहरादून के अधिकतर टूरिस्ट स्पॉट देख लिए गए, मशहूर व्यंजन भी चख लिए गए और थोड़ी बहुत खरीदारी भी हो गयी थी । पहाड़ों पर वर्षा ऋतु भी थोड़ा पहले आ जाती है इसलिए दोनों दिन मौसम सुहाना रहा।
अगले दिन सो कर उठे तो तेज बारिश हो रही थी। एक बार तो लगा कि आज का दिन बेकार हो जायेगा। सब तैयार हुए, नाश्ता हुआ और पैकिंग कर चेकआउट की तैयारी भी हो गयी। 9 बजे होटल से बाहर निकले, गाड़ी में सामान रखा और चलने के लिए तैयार हुए। आज के प्रोग्राम में देहरादून का वन अनुसन्धान संस्थान (FRI)