Showing posts with label Train. Show all posts
Showing posts with label Train. Show all posts

Tuesday, 11 December 2018

जयपुर की सैर: भाग 1...


इस सीरीज के सभी पोस्ट निम्न हैं। पढ़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें..

1.  जयपुर की सैर: भाग 1...

  घुमक्कड़ी भी एक लत है। यह समय के साथ बढ़ती ही जाती है। फिर ऐसा भी होता है कि आप इसे और लोगों में फ़ैलाने लगते हैं। 

दो साल पहले हम लोग अपनी देहरादून और ऋषिकेश की यात्रा पर गए। पूरा ट्रिप बहुत बढ़िया रहा। ख़ास तौर पर बच्चों ने बहुत एन्जॉय किया। इस साल हम एक छोटे से वीकेंड ट्रिप में चंडीगढ़ भी जा कर आये। 

हमारी ये दोनों ही यात्रायें अपनी गाड़ी से हुईं। अब बच्चों की अगली फरमाइश ट्रेन में सफर करने की थी। इस बीच उन को एक बार रेलवे स्टेशन भी ले जाना हुआ। मेरे मम्मी पापा अहमदाबाद जा रहे थे और मैं उनको नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन छोड़ने गया। दोनों शैतान जिद कर हमारे साथ स्टेशन चले गए। अपने दादा दादी से पहले खुद ट्रेन में चढ़ कर बैठ गए और ट्रेन के रवाना होने के समय पर मुश्किल से नीचे उतरे। 

इसके बाद इनकी फरमाइश कुछ ज्यादा ही जोर पकड़ गयी। आखिर मौका देख हमने जयपुर का प्रोग्राम बना लिया।

Monday, 6 August 2018

अहमदाबाद में 2 दिन....भाग 2....

पिछला भाग यहाँ पढ़ें :


अब आगे।  

अगली सुबह आँख खुली तो बारिश बंद हो चुकी थी, लेकिन सड़कें गीली थीं।  इसका मतलब कल रात काफी बारिश हुई थी। लेकिन अहमदाबाद की सड़कों पर न तो पानी जमा था न ही आम जनजीवन पर कुछ खास असर था।  आसमान में अभी भी काले बादल छाये हुए थे और दिन में भी बारिश होने का अंदेशा था। लेकिन मुझे कोई चिंता नहीं थी क्योंकि मेरा अधिकतर कार्य कल ही ख़त्म हो चुका था और आज सिर्फ एक कस्टमर को मिलना था। वैसे भी मेरी वापसी की ट्रैन शाम 6 बजे के पास थी। 

सुहानी सुबह 

Sunday, 5 August 2018

अहमदाबाद में 2 दिन....भाग 1....

दोस्तों, आप सभी का मेरे ब्लॉग पर हार्दिक स्वागत है। आज मैं अपनी अहमदाबाद यात्रा का वृतांत लिख रहा हूँ । यह २ दिन की यात्रा सुहाने मौसम और हलकी हलकी फुहारों के वजह से और भी शानदार रही।वैसे तो भारत देश कर हर शहर अपने खाने पीने के लिए मशहूर है परन्तु कुछ खास शहर ऐसे हैं जहाँ खाने की इतनी विविधताएँ हैं कि आपका टाइम कम पड़ जाये पर आप खाने की वैरायटी को पूरी तरह से एक्स्प्लोर ही नहीं कर पाते हैं।अहमदाबाद भी ऐसा ही एक शहर है। 

जुलाई 2018 के दुसरे हफ्ते में अहमदाबाद जाने का कार्यक्रम बना और झटपट दोनों तरफ की ट्रैन टिकट बुक करा डाली । दोनों ही तरफ की टिकट राजधानी एक्सप्रेस के 3rd AC कोच में बुक हुई। क्यूंकि ये सफर सिर्फ १३ घंटो का है इसलिए आप आराम से रात भर सोते सोते अपनी यात्रा कर सकते हैं । राजधानी एक्सप्रेस शाम 7:55 पर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नो. १ से चलती है। मैं शाम को 6:30 बजे घर से कैब से निकला। शाम का समय होने के कारण सड़कों पर काफी जाम था। तक़रीबन साढ़े सात बजे मैं स्टेशन पहुँच गया। देखा तो ट्रैन अभी प्लेटफार्म पर नहीं आयी थी। यात्रीगण अपने अपने सामान के साथ प्लेटफार्म पर ट्रैन के आने का इंतजार कर रहे थे। IRCTC स्टाफ के मेंबर्स ट्रैन के भोजन को बड़ी बड़ी क्रेटस में डाल कर निश्चित जगह पर बैठे थे ताकि ट्रैन आते ही भोजन डब्बे में चढ़ाया जा सके।